{"_id":"62139f8c8df793030034992c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-under-a-tree-on-the-side-of-parikrama-marg-mathura-news-mtr5135169137","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग के किनारे पेड़ के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग के किनारे पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
विज्ञापन
गोवर्धन। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में संकर्षण कुंड के निकट पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत जहरीली शराब पीने से बताई जा रही है। वह आन्यौर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को आन्यौर में एक युवती की बरात भरतपुर के इकरिन से आई थी। सोनू (25) पुत्र तुलसी बरात में आया था। सोमवार सुबह सोनू परिक्रमा मार्ग किनारे संकर्षण कुंड के पास एक पेड़ के सहारे बैठा हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। उसके मुंह से झाग निकलते देख लोगों ने उसे नजदीक से देखा तो वह मृत अवस्था में था। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटनाक्रम की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि युवक बरात में आया था, सोमवार को पेड़ के नीचे शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।