फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body found

दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर का शव भूरेका माइनर में मिला

Sun, 23 Feb 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body found
मथुरा। मृतक राजू खान, फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। गांव भूरेका से गुजर रही माइनर में रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। नौहझील पुलिस ने शव को निकालकर कब्जे में लिया। मृतक के बेटे ने पिता राजू खान (55) पुत्र वेदराम के रूप में शिनाख्त की है। फिर भी पुलिस ने शव की सही पहचान को डीएनए टेस्ट के लिए लिखा है। अपहरण का मुकदमा दिल्ली के थाने भजनपुरा में दर्ज है। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस राजू को तलाशती हुई सुरीर और नौहझील थाने आई थी। माइनर में शव मिलने के बाद नौहझील पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजू खान पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। छह फरवरी को कार से निकले, फिर घर नहीं लौटे। परिजनों को चिंता हुई तो तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। सात फरवरी को मृतक के बेटे इमरान ने दिल्ली के थाना भजनपुरा में प्रशांत, महेंद्र त्यागी आदि के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस लगातार तलाश रही थी, पर कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

नौहझील पुलिस को रविवार की दोपहर भूरेका माइनर में शव उतराता मिला। पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस के संग पहुंचे मृतक के बेटे ने पिता के रूप में शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है। 15 दिन पुराने लग रहे शव की पहचान मृतक के बेटे ने की है। फिर भी डीएनए टेस्ट के लिए लिखकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed