फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dauji's statue at selfie point damaged

दुस्साहस: सेल्फी प्वाइंट पर लगी दाऊजी महाराज की मूर्ति की क्षतिग्रस्त,लोगों में आक्रोश

Tue, 03 Sep 2024 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर दाऊजी महाराज की मूर्ति लगवाई गई। ये क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। 
 

विज्ञापन
Dauji's statue at selfie point damaged
मथुरा। बलदेव में बस स्टैंड पर सेल्फी पाइंट श्री दाऊजी महाराज की टूटी प्रतिमा को कपड़े से ढका हु - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के बलदेव दाऊजी की नगरी में पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर स्थापित दाऊजी महाराज की मूर्ति रविवार रात क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बंदरों के उत्पात को इसका कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिला प्रशासन ने दाऊजी महाराज की मूर्ति जून 2023 में स्थापित कराई थी। इसे रविवार रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह मूर्ति के हाथ व हल मूसल टूटे मिले। जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया।
विज्ञापन


सोनू बौहरे, जमुना पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, कन्हैया पांडेय, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, उमेश पांडेय, रजनी बाबू, रामनिवास, अशोक कुमार, गुड्डू पांडेय ने शीघ्र नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देने की बात कही है। वहीं नगर पंचायत की सबसे बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है कि एक साल से अधिक समय में इसकी सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगाई गई। वहीं चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि बंदरों की आपस में हुई लड़ाई में मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई। मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया गया है। शीघ्र ही मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed