{"_id":"68891dcfeb43cd437c0887fe","slug":"dauji-maharajs-appearance-festival-was-celebrated-with-great-pomp-mathura-news-c-29-1-mtr1013-433033-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धूमधाम से मनाया दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धूमधाम से मनाया दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव
विज्ञापन
ऊंचागांव मेंश्रीविग्रह का पंचामृत से अभिषेक करते मन्दिर सेवायत
बरसाना। राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव ऊंचागांव स्थित दाऊजी मंदिर में मंगलवार को शेषावतार दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर सेवायत गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, घनश्यामराज भट्ट, दिलीप महाराज, कृष्णानंद सूसठ महाराज, ललित महाराज ने गर्भ गृह में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ के साथ पंचामृत से श्रीविग्रह का अभिषेक किया। इसके बाद दाऊजी की प्रतिमा को चौक में विराजमान कर घंटे घड़ियालों की धुन पर अभिषेक कराया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान दिनेश भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट, अरुण भट्ट, मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद, मितुल भट्ट, सतीश पाठक, गुलाब प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विश्व शांति की कामना को लेकर रुद्राभिषेक किया
बलदेव। स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में विश्व शांति व जनमानस के कल्याण के लिए जटोरा रोड़ स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पीठाधीश्वर आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने मंत्रोच्चार के मध्य रुद्राभिषेक कराया। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए शिव की आराधना की। इस दौरान सुजीत वर्मा बबलू सोनी, दीपक सोनी, दिलीप वर्मा, मोहित सौनी, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद