फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daughter boarded the train, family remained on the platform

Mathura News: ट्रेन में चढ़ी बेटी, प्लेटफार्म पर रह गया परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter boarded the train, family remained on the platform
मथुरा। जंक्शन पर इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में नाबालिग बेटी चढ़ गई, लेकिन बाकी परिवार प्लेटफार्म पर ही खड़ा रह गया। बेटी के ट्रेन में अकेले चले जाने से माता-पिता परेशान हो गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


मामला जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 का है। यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरी इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर जंक्शन पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में भीड़भाड़ थी। ट्रेन रुकी तो अंदर बैठे यात्री स्टॉप आने पर नीचे उतरने लगे। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कोच में चढ़ना शुरू कर दिया। ट्रेन का स्टेशन पर चार मिनट का ठहराव था। कुछ यात्री तो भीड़भाड़ के बीच ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन कुछ चढ़ नहीं पाए।
विज्ञापन

ट्रेन 2 बजकर 17 मिनट पर जंक्शन से रवाना हो गई। ट्रेन चली गई तो प्लेटफार्म पर खड़ी महिला ने तेज आवाज में रोना शुरू कर दिया। पूछने पर पता चला कि महिला की नाबालिग बेटी ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ गई है। माता-पिता और भाई बहन जंक्शन पर ही रह गए हैं। महिला मीना ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ राजस्थान के जैसलमेर में रहती हैं। गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ गांव ग्वालियर जा रही थीं। मथुरा से उन्हें ग्वालियर जाने के लिए इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन पकड़नी थी। उनकी बेटी तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन वह भीड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने किया सहयात्री के फोन से कॉल तब मिली राहत
ट्रेन में सवार बेटी की सलामती के लिए परेशान मां को उस समय थोड़ी राहत मिली जब बेटी ने कोच में मौजूद एक सहयात्री के फोन से उन्हें फोन किया। बताया कि मैं आगरा स्टेशन पर उतर जाऊंगी। बेटी से बात होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। दूसरी ट्रेन पकड़कर नाबालिग के परिजन आगरा पहुंच गए।

ट्रेन के जनरल कोच में सफर करना मुश्किल
ट्रेन के जनरल कोच में सफर करना आग के दरिया को पार करने जैसा हो गया है। अधिकांश ट्रेनों के जनरल कोच फुल चल रहे हैं। हालात ये है कि जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। रविवार को इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन में सवार यात्रियों को नीचे उतारने में आरपीएफ जवानों को पूरी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद यात्री ट्रेन से नीचे उतर पाए।

सतीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

सतीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed