फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dastak Abhiyan starts today

Mathura News: दस्तक अभियान आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Dastak Abhiyan starts today
मथुरा। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशाओं द्वारा बृहस्पतिवार से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में आशाएं घर-घर जाकर लोगों का हाल जानेंगी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू हो जाएगा। इसमें 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर आपके स्वास्थ्य का हाल पूछेंगी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी भी देंगी। इस दौरान हाथ धोने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। अभियान में डायरिया रोको अभियान के तहत डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस व जिंक के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगी। वह घर-घर जाकर पूछेंगी आपको बुखार, खांसी, किसी प्रकार की एलर्जी, कुष्ठ रोग, टीबी इत्यादि तो नहीं है। इसके साथ ही वह उन बच्चों का भी चिन्हांकन करेंगी जिनका वजन तय मानकों से कम है। ऐसे लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछकर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इससे इन मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उन क्षेत्रों और मकानों की सूची भी बनाई जाएगी, जहां पर मच्छरों का प्रजनन अधिक पाया जाएगा। यहां पर मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बच्चों को हाथ धोने के बारे में सिखाना जरूरी है। खाना खाने से पहले मुंह, आंख, नाक, कान छूने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से सुमन-के फार्मूला से हाथ धोना चाहिए। इससे डायरिया की बीमारी में 30 फीसदी और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण (पांच साल से कम उम्र के बच्चों में) 20 फीसदी तक कम हो सकते हैं।




यह है सुमन-के फार्मूला

स्वस्थ रहने के लिए सुमन-के विधि से 40 से 60 सेकंड तक हाथों की अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
विधि इस प्रकार है

एस- पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगा कर धुलें।

यू- हथेलियों को उल्टा कर साफ करें।

एम- मुट्ठी की सफाई करें।

ए- अंगूठे की सफाई करें।

एन- नाखून को रगड़ कर साफ करें।

के- कलाइयों की सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed