फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daslakshan festival started with the worship of Uttam Kshama Dharma

Mathura News: उत्तम क्षमा धर्म की पूजा के साथ दशलक्षण पर्व शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Daslakshan festival started with the worship of Uttam Kshama Dharma
मथुरा। कोसीकलां स्थित जैन मंदिर में अभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। जैन धर्म के अनुयायियों के 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। मंदिरों में भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


जैन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजन-पाठ किया। देर शाम तक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे। जिनालय अहिंसा परमो धर्म के जयकारों से गूंज उठे। दशलक्षण पर्व के पहले दिन नगर के जैन मंदिरों को सजाया गया। सुबह पांडे वाले जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्री 1008 महावीर भगवान की मूर्ति का अभिषेक, शांतिधारा पूजन किया गया। नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा की। इंद्र-इंद्राणी बने जैन समाज के महिला-पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शाम को आरती एवं भजन संध्या हुई। जैन विद्वान संस्कार शास्त्री ने उत्तम क्षमा का अर्थ बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को उत्तम धर्म को अपनाना है तो अपने अंदर के द्वेष, क्रोध, लोभ, मान को त्यागना होगा। पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन ने कहा कि भाद्रपद माह के अंतिम 10 दिनों में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है। कैलाश चंदौरिया, राजेंद्र जैन, ऋषभ जैन, सोमराज जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, नितिन जैन, विजय जैन, राहुल जैन कामियां, अशोक कामियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed