फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Darshan timings changed after VIP slips discontinued at Shri Banke Bihari Temple

Banke Bihari: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में VIP पर्ची बंद करने के बाद बदल गया दर्शन का समय, अब इस वक्त पर आएं भक्त

Sun, 21 Sep 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 10:06 PM IST
सार

सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि कमेटी ने निर्धारित किया है कि अब वीआईपी पर्ची बंद हो जाएं और मंदिर के समय में भी परिवर्तन किया जाए। इस आदेश को मंदिर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Darshan timings changed after VIP slips discontinued at Shri Banke Bihari Temple
Banke Bihari Mandir - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समय को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच जहां सेवायतों ने न्यायालय की ओर रुख किया तो वहीं हाईपावर्ड कमेटी के सचिव ने मंदिर प्रबंधन को आदेश पत्र भेज दिया है, जिसमें दर्शन के समय में परिवर्तन और वीआईपी पर्ची बंद करने का आदेश दिया गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दोनों आदेशों का अब पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने पिछले दिनों बैठक के दौरान बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए थे, लेकिन इस संबंध में कोई आदेश लिखित में मंदिर प्रबंधन तक नहीं पहुंचा था। इस बीच दर्शन के समय में बढ़ोतरी के खिलाफ कुछ सेवायतों ने कोर्ट में याचिका दायर की तो गौरव गोस्वामी ने कमेटी को ही नोटिस भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि कमेटी ने निर्धारित किया है कि अब वीआईपी पर्ची बंद हो जाएं और मंदिर के समय में भी परिवर्तन किया जाए। इस आदेश को मंदिर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने बताया कि कमेटी के सचिव का आदेश पत्र मिल चुका है। उस पर अमल कराया जाएगा।

विज्ञापन

समय में यह किया गया परिवर्तन
ग्रीष्मकालीन समय (होली की दूज से प्रभावी)
सुबह 07:00 बजे से 07:15 बजे तक शृंगार आरती
सुबह 07:15 बजे 12:30 बजे तक सामान्य दर्शन
दोपहर 12:30 के बाद राजभोग आरती, फिर पट बंद

सायंकाल
04:15 बजे – 09:30 बजे सामान्य दर्शन
09:30 बजे शयन आरती, फिर पट बंद
 

शीतकालीन समय (दिवाली की दूज से प्रभावी)
सुबह 08:00 बजे से 08:15 बजे तक शृंगार आरती
08:15 बजे से 01:30 तक सामान्य दर्शन
01:30 बजे के बाद राजभोग आरती, फिर पट बंद
 

सायंकाल
04:00 बजे से 09:00 तक सामान्य दर्शन
09:00 बजे से शयन आरती, फिर पट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed