फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Darshan Timings at Dwarkadhish Temple to Change Starting Ram Navami

Mathura News: द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी से बदलेगा दर्शन का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Darshan Timings at Dwarkadhish Temple to Change Starting Ram Navami
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी से सायं कालीन दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। यह बदलाव देवप्रबोधिनी एकादशी तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि डॉ. वागीश कुमार महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं परंपरा के अनुसार दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्धारित समय के अनुसार उत्थापन दर्शन शाम 4 बजे से 4.20 बजे तक, भोग दर्शन 4.45 बजे से 5.05 बजे तक, संध्या आरती 5.20 बजे से 5.40 बजे तक तथा शयन दर्शन शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होंगे। पहले जहां ठाकुरजी के दर्शन शाम 6 बजे होते थे और 7 बजे शयन हो जाता था वहीं अब दर्शन का समय बढ़ाकर 6.30 बजे कर दिया गया है वहीं शयन दर्शन 7.30 बजे तक किए जा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रातःकालीन दर्शन के समय में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed