{"_id":"62d822b5a6bed77d9f3bb5b0","slug":"dabangs-prevented-dalit-students-from-studying-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दबंगों ने दलित छात्रों को पढ़ने से रोका, एक के अगूंठे को दांत से काटा और दूसरे को डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दबंगों ने दलित छात्रों को पढ़ने से रोका, एक के अगूंठे को दांत से काटा और दूसरे को डंडे से पीटा
Wed, 20 Jul 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मांट(मथुरा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मांट(मथुरा)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:13 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष अपनी फरियाद लेकर थाना मांट पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मांट थाना क्षेत्र के गांव ऊधर में दलित छात्रों को दबंग स्कूल जाने से रोक रहे हैं। बुधवार को उनके साथ मारपीट भी की गई। दो नाबालिग छात्र समीप के गांव आयराखेड़ा के एक इंटर कॉलेज में 12 वीं के छात्र हैं। बुधवार को दोनों छात्र पढ़ने जा रहे थे। दो दबंगों ने सुबह उस वक्त उनसे मारपीट की, जब वह पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि तुम्हारी जाति का काम पढ़ने का नहीं है। इसलिए स्कूल, कॉलेज जाना बंद करो। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोप है कि मारपीट में किशोर के हाथ के अंगूठे में दांत से काटा। दूसरे भाई के हाथ में डंडे से प्रहार कर दिया। दोनों किशोर घायल हो गए।
विज्ञापन