फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cycle rally in mathura

साइकिल लेकर गाई प्रदेश सरकार की गाथा

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
cycle rally in mathura
सरकार की योजनाओं का गुणगान करने निकले सपाई - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता सोमवार को लगातार दूसरे दिन साइकिल पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे। गली-गली जाकर पार्टी की रीति-नीति के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साइकिल यात्रा का जगह-जगह पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत अशोक हास्पिटल से हुई। इसके बाद स्टेट बैंक चौराहा, सौंख अड्डा, केआर कालेज होेते हुए रैली भरतपुर गेट, दरेसी रोड पहुंची। यहां अल्पसंख्यक समुदाय और वाल्मीकि समाज ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद संदेश यात्रा डीगगेट मसानी, जयसिंह पुरा, गोविंदपुर, आजमपुर, विकास नगर, राधेश्याम कालोनी होते हुए सरस्वती कुंड पहुंची। इस संदेश यात्रा में चौधरी सईद, मोहम्मद फारुख, कन्हैया लाल अग्रवाल, तनवीर अहमद, अरुण दीक्षित, जितेंद्र सेंगर, भगवती चतुर्वेदी आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाता में मारिया स्कूल से घंटाघर, अग्रसेन पार्क होते हुए कस्बे के अन्य इलाकों तक पहुंची। इस अवसर पर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शाहून खान, विधानसभा अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, कपिल यादव, हरिओम सैनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed