फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cyber criminal arrested by mathura police

पोर्न साइट पर बेटियों के फोटो डालने वाला दबोचा

Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
cyber criminal arrested by mathura police
समस्या
युवतियों की फोटो पोर्न साइट पर डालने वाले युवक को मथुरा पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर वृंदावन की 34 लड़कियों की फोटो पोर्न साइट पर डालने का आरोप है। पुलिस ने इसके कब्जे से मोबाइल और वायरल किए गए लड़कियों के अश्लील फोटो के प्रिंट बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि नवंबर 2015 में पोर्न साइट पर फोटो डालने का मामला सामने आया था। उसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन 22 अगस्त को एक बार फिर मामला उछला। इसके अलावा 34 लड़कियों की फोटो भी पोर्न साइट पर डाली गईं तो वृंदावन पुलिस, साइबर क्राइम सेल, सर्विलांस और स्वाट टीम खुलासे में जुट गई। जांच में पोर्न साइट पर फोटो डालने वाला मोहल्ला दरियापुर, कदमकुआ, पटना (बिहार) का धर्मेंद्र साहू उर्फ अभिराज उर्फ सिकंदर निकला। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि युवती के मामा पटना के रहने वाले हैं। एक तरफा प्यार में हार जाने पर युवक ने युवती और उसके परिवारीजनों की फोटो पोर्न साइट पर डालीं। इसके अलावा अन्य युवतियों के अश्लील फोटो के माध्यम से उनके परिवारीजनों को ब्लैकमेल करना चाह रहा था। ब्लैकमेल नहीं हो सके तो फोटो पोर्न साइट पर डाल दीं। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। इस दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और सीओ सदर आलोक दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed