फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural programe in priyakant ju mahotsav

उड़ीसा के कलाकारों की प्रस्तुति ने किया रोमांचित

Thu, 11 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
cultural programe in priyakant ju mahotsav
श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति मन मोह रही है। गुरुवार को उड़ीसा से आए प्रिंस ग्रुप में 22 कलाकारों ने अपने शरीर पर तैल और रंग के मिश्रण का लेप कर विभिन्न रूप बनाए। कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से गणेश वंदना से लेकर भगवान के दशावतार तक के दर्शन कराए।
विज्ञापन


श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी ने श्रोताओं को हाथ उठवाकर कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार में कन्या का न होना एक अभिशाप के समान है। परिवार के लिए कन्या रत्न की उत्पत्ति आवश्यक है। यह व्यक्ति के पुण्य कार्यों का फल होती है। कन्या का महत्व बताते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि प्रिया के बिना कांतजू भी अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मानव जीवन के लक्ष्य और मोक्ष प्राप्ति की राह बताई। जीवन के कार्यों को प्रभु को अर्पण करने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा शरीर नष्ट होता है, लेकिन आत्मा अजर अमर है। आत्मा न जन्मती है न मरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed