फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

गोवर्धन महाराज को लगाए छप्पन भोग

Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
cultural
मथुरा। गिरिराज जी महाराज को लगाए गए छप्पन भोग। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज महाराज की तलहटी में झांकी के साथ श्री गिर्राज जी सेवा मंडल आगरा द्वारा गिरिराज जी को छप्पन भोग लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि आश्रम रमणरेती में श्री गिर्राज जी सेवा मंडल आगरा के श्रद्धालुओं ने प्रात:काल 8 बजे से भजन कीर्तन के साथ दूध की धारा से परिक्रमा लगाई। उसके बाद 11 बजे मंत्रोचारणों के बीच दूध, दही, शहद, जड़ी-बूटी, केसर आदि से गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर 1:30 बजे कार्ष्णि आश्रम में गिरिराज महाराज के छप्पन भोग सजाए गए। छप्पन भोग व फूलबंगला के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हो गए। गोवर्धन महाराज का द्वारिकाधीश मंदिर के शरद महाराज ने शृंगार किया। आगरा से भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। कार्ष्णि रमणरेती आश्रम के महंत शैलेशानंद महाराज, हरिओम बाबा, सुबानंद दास महाराज ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मार्गदर्शक कपिल नागर, मनोज कुमार गर्ग, सह संस्थापक अजय गोयल, अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, महामंत्री रविंद्र कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन बंसल, पवन कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार, अजय सिंघल, अशोक खंदौली, विशाल बंसल, पुनीत अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विकास जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed