{"_id":"5fa05cdc8ebc3e9b9359313a","slug":"cultural-mathura-news-agr466457967","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने पर संतों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने पर संतों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज अदा करने पर वृंदावन के संतों ने आक्रोश है। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए मंदिर की मर्यादा के खिलाफ बताया। संतों ने कहा कि ऐसा कर हिंदू धर्म की भावनाओं को भड़काने का कार्य किया गया है।
सोमवार को संत, महात्मा व धर्माचार्यों की बैठक में महामंडलेश्वर नवल गिरी, आचार्य बद्रीश, आचार्य राममूर्ति अग्निहोत्री आदि ने कहा कि मंदिर के सेवायत की मौजूदगी में हुई नमाज अदा की जांच के साथ इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अनुराग कृष्ण शास्त्री और कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने इस घटना को दंगा भड़काने का प्रयास बताया। बैठक में आचार्य रामविलास मिश्र, विजय गौतम, महेंद्र पांडे, रघुनाथ शास्त्री, शैलेंद्र, सरित गिरी, आनंद बल्लभ गोस्वामी, संजीव कृष्ण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
ब्राह्मण महासभा ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा व मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा का कहना है कि मंदिर में नमाज अदा करना गलत है। अध्यक्ष महेश भारद्वाज व रामनारायण बृजवासी ने कहा कि नमाज अदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना गलत है।