फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

ब्रज चौरासी कोस यात्रियों ने किए भक्त प्रहलाद के दर्शन

Tue, 03 Nov 2020 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
जटवारी को प्रस्थान करते हुए बृज चौरासी कोस यात्री। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। पदमश्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरासी कोस यात्रा सोमवार को गोपालबाग से जटवारी पहुंच गई। यहां ग्रामवासियों ने ब्रजयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। ब्रजयात्रियों ने फालैन में भक्त प्रहलाद एवं पैगांव में नागाजी महाराज आदि मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन

पड़ाव स्थल पर राधाकांत शास्त्री ने बताया कि ब्रज चोरासी कोस यात्रा के दौरान नागाजी महाराज के बालों की लट करील की झाड़ियों में उलझ गई थी। नागाजी महाराज ने प्रण किया कि वह लटों को नहीं सुलझाएंगे। स्वयं योगीराज आकर अगर उनकी लटाओं को सुलझाएंगे, तभी वह आगे की यात्रा पूरी करेंगे अन्यथा अपने प्राण त्याग देंगे। नागाजी के प्रण पर योगीराज ने स्वयं आकर नागाजी की लटाओं को सुलझाया था। वहीं बरसाना शरण महाराज ने कहा कि प्रभु भक्ति ही मोक्ष प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग है। कलयुग में सच्चे मन से प्रभु प्रेम करने वाला प्रभु के दर्शन पा सकता है। जीवन के हर मोड़ पर प्रभु को याद करने वाला ही प्रभु का सच्चा भक्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed