फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

रंगीली गली में शंकरजी ने गोपी रूप में श्रीकृष्ण से खेली थी होली

Fri, 21 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
मथुरा। बरसाने की गली में होली खेलते हुरियारे। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। लठामार होली से पूर्व रंगीली गली में भगवान शंकर ने श्रीकृष्ण से जमकर होली खेली थी। श्रीकृष्ण के बाघंबर ओढ़े छद्म रूप को शंकरजी ने पहचान कर गोपी का रूप धारण किया और राधा के साथ मिलकर श्रीकृष्ण से होली खेली थी। इसी से चलते भगवान शंकर रंगेश्वर कहलाए।
विज्ञापन

रंगीली गली में रंगेश्वर महादेव का मंदिर है। होली की पहली व दूसरी चौपाई रंगीली गली स्थित रंगेश्वर महादेव तक निकाली जाती है। राधा-कृष्ण की अनुराग भरी होली की आनंदित करने वाली अनेक लीलाएं हैं। लठामार होली से पूर्व राधा और उनकी सखियों के साथ छलिया कृष्ण ने छद्म रूप रख कर होली खेली। शंकर भगवान ने श्रीकृष्ण को पहचान लिया और गोपी का रूप धारण कर गोपियों के साथ श्रीकृष्ण से होली खेली और राधारानी का सहयोग किया।
विज्ञापन

गोपी बने शंकरजी ने कृष्ण व उनके सखाओं को भगा दिया। सभी गोपियां, गोपी बने शंकरजी की प्रशंसा करती रहीं। उसी लीला के चलते रंगीली गली में रंगेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण हुआ। आज भी उसी परंपरा को निभाते हुए लाडली जी महल से रंगेश्वर महादेव मंदिर तक होली की चौपाई निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडली जी महल से होली की प्रथम चौपाई आज
कस्बे में प्रथम चौपाई 22 फरवरी को लाडली जी मंदिर से शुरू होकर नागाजी कुंज, दादी बाबा मंदिर, वृषभानु जी मंदिर, अष्ट सखी मंदिर होते हुए रंगीली गली स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed