फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,Award,braj

ब्रज के कलाकार रहे राम मंदिर की झांकी के कोरियोग्राफर

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
cultural,Award,braj
ब्रज के कलाकारों को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : MATHURA
मथुरा। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकाली गई जिस राम मंदिर की झांकी को पूरे देश में सराहा और सम्मान दिया गया। उसके निर्माण में ब्रज के कलाकारों की भूमिका अहम रही। झांकी को पहला स्थान मिला है। इस झांकी के कोरियोग्राफर ने देशवासियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर कई प्रदेशों ने अपनी झांकियां निकाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश की झांकी के कोरियोग्राफर राधाकुंड निवासी संजय शर्मा ने बताया किपहला स्थान मिलना उनके और कलाकारों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

कई झाकियां बना चुके
- वर्ष 2020 में भी बनारस घराने की झांकी को राजपथ पर पेश कर चुके हैं। इस झांकी को दूसरा स्थान मिला था।
- वर्ष 1993 में चरकुला, 2013 में बरसाना की लठामार होली, 2017 में सौभाग्य योजना आयुष मंत्रालय की झांकी।
- वर्ष 2018 के दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम, गुवाहाटी के साउथ एशियन गेम्स, गोवा में हुए लुयुस यूनियन गेम्स में भी भूमिका अदा कर चुके हैं।
- वर्ष 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी मिला। 2020 में उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी ने पुरस्कृत किया।
25 कलाकारों ने किया था काम
संजय ने बताया कि राजपथ पर निकाली गई झांकी में कुल 25 कलाकारों ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया। झांकी को पहला स्थान मिलने पर खेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मान पत्र मिला। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की झांकी को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुना था। यह उनके लिए गौरव का विषय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed