फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural activity during scout guide rally

शानदार प्रस्तुतियों के साथ स्काउट रैली का समापन

Tue, 19 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
cultural activity during scout guide rally
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय स्काउट/गाइड रैली का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। रैली में विजेता विद्यालय स्काउट/गाइड मंडलीय रैली में प्रतिभाग करेंगे। समापन से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन


जनपदीय स्काउट/गाइड रैली के समापन समारोह का शुभारंभ डीआईओएस अशोक कुमार सिंह और सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के प्रबंधक भुवनभूषण कमल ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विभिन्न कालेजों और स्कूलों के स्काउट/गाइड ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के तरीकों से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पास मौजूद सीमित संसाधनों से टेंट पिचिंग, बिना बर्तनों के खाना बनाना, सेतु निर्माण, मीनार प्रदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा समेत साहसिक करतबों से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में आर्य कन्या इंटर कालेज के जय हो, चमेली देवी खंडेलवाल कालेज के मयूर नृत्य, केआर कन्या इंटर कालेज के देशभक्ति गीत और शहीद भगत सिंह ओपन क्रू एवं जागृति स्वतंत्र टीम के मां तुझे सलाम प्रस्तुतियों ने सभी को जोश से भर दिया।

निर्णायक मंडल में आलोक उपाध्याय, लक्ष्मीनारायन, मनोज शर्मा, अनुराधा सिंह, रमेशचंद्र, निरोत्तम रावत रहे। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र चंद्र शर्मा, डॉ. देशराज सिंह, वीके उपाध्याय, डॉ. वीके सारस्वत, रूमा देवी, चंद्रभान यादव, अनीता गौतम, राजेश सिंह, रमेशचंद शर्मा, आनंद शर्मा, कमल गौड़, निखिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विजेता विद्यालय

गाइड
तहसील स्तर पर जूनियर वर्ग में किसान इंटर कालेज सौंख खेड़ा और सीनियर वर्ग में चमेली देवी गर्ल्स इंटर कालेज मथुरा विजेता रहे। नगर क्षेत्र के जूनियर वर्ग में जानकी बाई बालिका इंटर कालेज और सीनियर वर्ग में आर्य समाज कन्या इंटर कालेज विजयी रहे। ब्लाक स्तर पर जूनियर वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चौमुंहा विजेता रहा।

स्काउट
तहसील स्तर पर जूनियर वर्ग में गांधी इंटर कालेज छाता और सीनियर वर्ग में बछवन बिहारी इंटर कालेज सेही विजयी रहे। नगर स्तर पर जूनियर वर्ग में जैन इंटर कालेज मथुरा, श्रीकृष्ण इंटर कालेज गोकुल और सीनियर वर्ग में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज मथुरा, सर्वोदय इंटर कालेज चौमुंहा विजयी रहे। ब्लाक स्तर पर राधा माधव जूनियर हाईस्कूल सतोहा विजेता रहा। नगर क्षेत्र के बेसिक वर्ग में सुभाष जूनियर हाईस्कूल मथुरा विजयी रहा।


कस्तूरबा के टेंट ने किया आकर्षित
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चौमुंहा की छात्राओं द्वारा लगाए गए टेंट ने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। सीमित संसाधनों और फंड के बगैर भी छात्राओं के प्रयास को सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed