फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cruise will not run on the ghats of Vrindavan boatmen strike ends on the sixth day

Mathura: वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगा क्रूज, नाविकों का धरना छठवें दिन समाप्त; अब ये लिया गया निर्णय

Sat, 01 Feb 2025 07:39 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Feb 2025 07:39 PM IST
सार

क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा धरने के छठवें दिन नाविकों के बीच पहुंचे। विधायक की मौजूदगी में अधिकारियों ने नाविकों की तीन मांगों को स्वीकारा। इसमें नाविकों के विरुद्ध की गई एफआईआर समाप्त की जाएगी।
 

विज्ञापन
Cruise will not run on the ghats of Vrindavan boatmen strike ends on the sixth day
विरोध के दाैरान नाविक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में क्रूज सहित तीन मांगों को लेकर मिले आश्वासन के बाद छठवें दिन शनिवार को केशीघाट पर चल रहा नाविकों का धरना समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना। नाविकों ने कहा कि जो मांगें मानी गई हैं उन्हें दो दिन में प्रशासन लिखित में दे।
विज्ञापन


शनिवार को केशीघाट पर चल रहे धरने के छठवें दिन क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा नाविकों के बीच पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं भाजपा कार्यकर्ता थे। विधायक ने नाविकों की समस्या सुनने के साथ ही उनकी मांगों के बारे में जाना। इस पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की मंत्रणा के बाद नाविकों की तीन मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि क्रूज निर्धारित तय रूट पर मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगा। स्पीड बोट वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगी और नाविकों के विरुद्ध की गई एफआईआर समाप्त की जाएगी। इस पर नाविकों ने खुशी जताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाविकों का नेतृत्व कर रहे बलवीर निषाद ने कहा कि क्रूज एवं स्पीड बोट को बंद कराने के लिए पिछले छह माह से मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जो मांगें मानी हैं, उन्हें दो दिनों में लिखित में दें। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, रोनू वार्ष्णेय, विनीत शर्मा एवं नाविक मोती निषाद, गुलाब निषाद, दुर्गी, महेंद्र, सुरेश, देवो, कन्हैया, उमाशंकर भीमसेन, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed