फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruise driver went on leave, could not operate

वृंदावन: यमुना में नहीं दौड़ सका क्रूज, अब चालक चला गया छुट्टी पर...कंपनी कर रही ये दावा

Sun, 01 Sep 2024 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

यमुना में क्रूज का संचालन शनिवार को नहीं हो सका। बताया गया कि क्रूज का चालक छुट्टी पर गया हुआ है। सीएम योगी के उद्घाटन करने के केवल तीन दिन ही क्रूज का संचालन हो सका है। 
 

विज्ञापन
Cruise driver went on leave, could not operate
गरुण क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में शनिवार को यमुना में क्रूज नहीं दौड़ सका। संचालन न होने के पीछे क्रूज के चालक का अवकाश पर होना बताया जा रहा है। साथ ही सोमवार से एक बार पुनः क्रूज के संचालन का दावा कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 25 अगस्त को उद्घाटन किया था। 26 को यमुना में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया गया। केवल तीन दिन ही यह संचालन हो सका। उसके बाद क्रूज का स्टाफ अवकाश पर चला गया, इससे क्रूज का संचालन थम गया। संचालन न होने से क्रूज की सवारी करने का सपना संजोए श्रद्धालुओं को मायूसी ही हाथ लगी। 29 और 30 अगस्त को क्रूज का संचालन न होने से कई श्रद्धालु बैरंग लौटे।
विज्ञापन


कंपनी ने 31 अगस्त को स्टाफ के अवकाश से वापस लौटने पर संचालन का दावा किया था, पर अब क्रूज का चालक ही छुट्टी पर चले जाने से संचालन को दो दिन और रद्द करना पड़ा। कंपनी के चेयरमैन राहुल शर्मा का कहना है कि सोमवार से बदस्तूर क्रूज का संचालन यमुना में किया जाएगा। कोई श्रद्धालु मायूस या फिर बैरंग नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed