{"_id":"68946cc4e983fe9170088ef4","slug":"crpf-jawan-commits-suicide-took-a-suicidal-step-before-going-on-duty-uproar-among-family-members-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीआरपीएफ जवान ने कर ली आत्महत्या...ड्यूटी पर जाने से पहले उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीआरपीएफ जवान ने कर ली आत्महत्या...ड्यूटी पर जाने से पहले उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 07 Aug 2025 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:37 PM IST
सार
मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ ने अपने घर पर जान दे दी। उन्हें 6 अगस्त को ड्यूटी पर जाना था। उससे पहले उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय सीआरपीएफ जवान ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
बलदेव थाना क्षेत्र के गांव आंगई निवासी सीआरपीएफ जवान विनय प्रताप (30) ने मंगलवार रात दो बजे कमरे में लगे पंखे के हुक पर फंदे से लटक गए। परिजनों ने जब ये दृश्य देखा तो चीख पड़े। तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान विनय प्रताप मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें 6 अगस्त को ड्यूटी पर जाना था, लेकिन होनी को और कुछ मंजूर था। परिजनों ने बताया कि 2012 में वो सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। नौ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। पांच साल का बेटा भी है। 25 जुलाई को वे अवकाश लेकर घर आए थे। सीआरपीएफ के जवान द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश के चलते हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।