{"_id":"69cebf521e8fbba63c035e27","slug":"crowds-spiraling-out-of-control-arrangements-crumbling-security-guards-acting-arbitrarily-mathura-news-c-29-mtr1013-538149-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ रही भीड़, चरमरा रहीं व्यवस्थाएं; सुरक्षा गार्ड कर रहे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ रही भीड़, चरमरा रहीं व्यवस्थाएं; सुरक्षा गार्ड कर रहे मनमानी
Fri, 03 Apr 2026 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:21 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को धक्कामुक्की और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने हालात सुधारने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की गलियों तक श्रद्धालुओं को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गली में लंबी कतारों में खड़े रहने से वह परेशान हो उठते हैं। यहां किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाओं का कहना है कि अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो सड़क पार करना तक मुश्किल भरा हो जाता है। उन्हें पुरुषों की भीड़ में लगना पड़ता है। ऐसे में कुछ जगहों पर वे असहज होने लगती हैं। मंदिर में रेलिंग लग गई है लेकिन वहां सुरक्षागार्ड ठीक से दर्शन नहीं करने देते। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा निर्णय लिया गया था कि सुरक्षा गार्ड मंदिर परिसर में भ्रमण नहीं करेंगे और निर्धारित स्थानों पर तैनात रहेंगे। हकीकत में गार्ड ही अव्यवस्था फैलाते नजर आते हैं। वह अधिकांश वीआईपी ड्यूटी में लगे रहते हैं।
सबसे ज्यादा स्थिति पांच नंबर गेट पर खराब है। यहां से सेवायतों के यजमान और वीआईपी काे प्रवेश कराया जाता है। हाल में एक श्रद्धालु को दर्शन कराने को लेकर दो सेवायतों में यहीं मारपीट हुई थी। यहां पुलिस बल हमेशा तैनात रहता है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड मिनट-मिनट पर वीआईपी को लेकर अंदर आते-जाते रहते हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को सीमित किया जाए। प्रशासन व मंदिर समिति भीड़ प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाए। महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं ताकि भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
सुबह शाम तैनात रहेंगे अपर मजिस्ट्रेट
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के हाईपावर्ड कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि कुछ मामलों में अव्यवस्था दिखाई दी है, उसका जल्द दूर किया जाएगा। अब मंदिर में दोनों समय दर्शन पूजन के समय एक अपर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो अंदर और बाहर दोनों जगह नजर रखेंगे। कंट्राेल रूम से पूरे मंदिर और आसपास के एरिया पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं सुरक्षागार्डों की मनमानी पर उन्होंने कहा कि मंदिर की प्रतिष्ठा सभी को बनाए रखनी है। अभी हुए विवाद से छवि खराब हुई है। सुरक्षागार्डों पर भी सख्ती की जाएगी। राजस्थान सिक्योरिटी सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएनी। भविष्य में ऐसी पुनरावृति न हो इस बात के आदेश दिए जाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड की दोबारा गलती मिलती है तो उनको जेल भी भेजा जाएगा।