{"_id":"56ed9a6a4f1c1b1d658b4bdf","slug":"croud-of-devotees-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीगांव पुल पर लगे जाम में फंसे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीगांव पुल पर लगे जाम में फंसे हजारों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानीगांव पुल पर भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगभरनी एकादशी पर शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने प्रशासनिक व्यवस्थाएं धरी रह गईं। पानीगांव पुल पर हजारों जाम में फंस गए। जाम से बचने के लिए कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रस्सियों के सहारे पुल से नीचे कूद गए।
शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे यमुना नदीं पर बने वृंदावन-पानीगांव पक्के पुल पर दोनों ओर से आ रही भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। एक बार तो पुल पर भगदड़ की स्थित बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति इतनी बिगड़ी हुई थी कि श्रद्धालु अपने कपड़ाें की रस्सी बनाकर पुल की रैलिंग से नीचे उतरें।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग यमुना में भी कूद गये। जो गहरे पानी में जाकर फंस गए। जिन्हें बाद में बमुश्किल लोगों ने बचाया। बताया जाता है कि भीड़ के दबाब के चलते कुछ लोग बेहोश भी हो गए, परिवारीजन उन्हें होश में लाने का प्रयास भी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बता दें, वृंदावन में होली महोत्सव की शुरूआत रंगभरनी एकादशी से होती है। नगर के प्रमुख मंदिरों व देवालयों में ठाकुर जी के समक्ष होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह जानते हुए भी जिला प्रशासन ने श्रद्धालु की सुरक्षा व सुविधा के जो इंतजाम किए भी गए वो नाकाफी साबित हुए। सभी प्रवेश मार्गों पर केवल बडे़ चौपाहिया वाहनों को रोकने तक ही पुलिस सीमित रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था।
रंग भरनी एकादशी पर लाखों श्रद्धालु वाहनों से आए थे। पुलिस के संसाधन व पुलिसकर्मी कम पड़ गए। फिर भी बेहतर व्यवस्था देने में दिन भर पुलिस व यातायात कर्मी जुटे रहे। यमुना पैदल पार करने या किसी अनहोनी की सूचना नहीं मिली, भीड़ अधिक होने व गर्मी से कुछ लोगों को चक्कर आने की जानकारी मिली थी।’
मुकुल द्विवेदी
एसपी सिटी
छेड़छाड़ करते तीन पकड़े
पंचकोसीय परिक्रमा देने आईं युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि हाथरस के लहरा गांव के निवासी राहुल, दीपक और सूरज आदि युवक वृंदावन के पानीघाट पर खड़े होकर परिक्रमा देने आईं महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के साथ अश्लील फब्तियां कस रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने तीनों को हिरासत में लिया है।