फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crossings of mathura will be developed

जल्द खूबसूरत दिखने लगेंगे शहर के चौराहे

Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
crossings of mathura will be developed
mathura - फोटो : amar ujala
इस समय सरकारी निर्माण एजेंसियां शहर के तिराहों-चौराहों को सुंदर बनाने के अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने में जुटी हैं। अब खासकर चुनावी शोर में नए कार्यों पर रोक लगी हुई है तब पूर्व में स्वीकृत हो चुकें कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


टैंक चौराहे को छोड़कर शहर में किसी भी चौराहे का लुक लुहावना नहीं है। ब्रज दर्शन को आने वाले लोगों को यह आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। इसको देखते हुए पालिका, विकास प्राधिकरण और छावनी परिषद शहर के चौराहों के सुंदरीकरण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका डीग गेट चौराहे को नया लुक दे रही है। विकास प्राधिकरण शहर के एंट्री प्वाइंट को सजाने का काम कर रहा है, दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से शहर को जोड़ने वाले औरंगाबाद-गोकुल बैराज तिराहे को सुंदर बनाने में जुटा है। इसके अलावा अलीगढ़-बरेली और यमुना एक्सप्रेसवे से शहर को जोड़ने वाले लक्ष्मीनगर तिराहे को भी सुंदर बनाया जा रहा है। टैंक चौराहा क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य किया जा रहा है। एमवीडीए उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही ये अधूरे काम पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed