{"_id":"6a32d7c45d5fd52a70022b24","slug":"cross-fir-registered-in-qadirs-death-case-8-named-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106698-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कादिर की मृत्यु के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज, 8 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कादिर की मृत्यु के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज, 8 नामजद
विज्ञापन
कोसीकलां। निकासा के नब्बेघर में बवाल के बाद बुधवार को नया मोड आ गया। झगड़े में मृत कादिर पक्ष द्धारा 9 नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दूसरे नईम पक्ष की ओर 8 नामजदों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। इसमें कादिर पक्ष के लोगों पर महिलाओं से अभद्रता करके विभिन्न स्थानों पर नौहरे में बंधी 9 भैंस ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को राशिद और नईम में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। पथराव में घायल कादिर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कादिर की मौत के बाद सोमवार को भी परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के पहुंचते ही परिजनों ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए दफनाने से इंकार कर दिया। तीन घंटे चले हंगामे के बाद मंत्री प्रतिनिधि के आश्वासन पर शव दफनाया गया। इसकी प्राथमिकी 9 नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई।
वहीं बुधवार को करीमुल्लावास निवासी बौना ने क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कादिर की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद उसके परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाने से परेशान पुरुष सदस्य अपने घरों से चले गए। उसके बाद रात्रि में भोला, शाहरूख, राशिद, शाहरुख, रहीश, पच्चू उर्फ सोहेल, काला, जाकिर ने उसके नौहरे से 2 भैंस, रहीश के जीजा चमन जेबरिया के नौहरे से 3 भैंस व नईम के भाई यूनुस के नौहरे से 4 भैंसों को चोरी करके ले जाने लगे। घर में मौजूद महिलाओं ने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अभद्रता, हाथापाई की और धमकी देते हुए भैंसों को ले गए।