फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crops Flattened by Storm: Farmers' Hopes Dashed

Mathura News: आंधी से बिछी फसलें, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Crops Flattened by Storm: Farmers' Hopes Dashed
चौमुहां (मथुरा)। पिछले दिनों से लगातार बिगड़ रहा मौसम अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने चौमुहां क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में तबाही मचा दी। गेहूं, सरसों और आलू की तैयार फसलें खेतों में ही दम तोड़ रही हैं, जिससे किसानों की साल भर की मेहनत और जमा-पूंजी मिट्टी में मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन

बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने गेहूं के किसानों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। अकबरपुर निवासी सहदेव सिंह और सिहाना के महेश सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन आंधी और बारिश ने फसल को बिछा दिया है। अब बालियों में नमी के कारण दाना काला पड़ जाएगा और पैदावार में गिरावट आएगी। यही हाल चौमुहां के खेतों का है। सरसों और आलू की खेती करने वाले किसानों की स्थिति और भी हृदयविदारक है। चौमुहां निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि सरसों की फसल तैयार थी। बारिश और तेज हवाओं ने पूरी फसल को जमीन में लिटा दिया।
विज्ञापन

आझई निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि आलू की खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन उठान न होने के कारण खेतों में बने आलू के डंप पूरी तरह भीग गए हैं। आलू में सड़न पैदा होने लगी है। किसानों को भारी आर्थिक चपत लगनी तय है। तरौली निवासी घनश्याम सिंह और जैंत निवासी सुंदर सिंह के अनुसार, तरौली, अकबरपुर, नौगांव, चौमुहां, आझई, जैत, सिहाना और कौकेरा जैसे गांवों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। चौमुहां निवासी राजकुमार, मदन गोपाल, लाजपत सिंह, देशराज सिंह, देवा ठाकुर, सुनहरी सिंह, तरौली निवासी मंसो, सतवीर, बाबू सिंह आदि किसानों का कहना है कि शासन की ओर से जल्द से जल्द सर्वे कराया जाना चाहिए ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed