फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Critical care ward of 50 beds will be built in the district hospital

Mathura News: जिला अस्पताल में 50 बेड का बनेगा क्रिटिकल केयर वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Critical care ward of 50 beds will be built in the district hospital
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए क्रिटिकल केयर वार्ड का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। इसके बनने से गंभीर मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार को आने वाले गंभीर मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा सहित अन्य हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इससे अस्पताल प्रशासन पर भी आरोप लगते हैं कि इतना बड़ा अस्पताल होने पर भी मरीज बाहर भेजे जा रहे हैं। बता दें कि दिवाली पर राया में हुए आतिशबाजी अग्निकांड के झुलसे रोगियों को आगरा या दिल्ली रेफर किया गया था।
विज्ञापन


इस स्थिति में सुधार लाने एवं गंभीर मरीजों को अस्पताल परिसर में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर वार्ड का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि क्रिटिकल वार्ड का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी सुविधाएं

जिला अस्पताल में बनने वाले चार मंजिला क्रिटिकल वार्ड में आधुनिक उपकरण, लैब, डिजिटल एक्सरे, चिकित्सक, स्टाफ के ड्यूटी रूम, सेमिनार हॉल, कार्डियेक मॉनीटर आदि सुविधाएं होंगी। इस वार्ड के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरा वार्ड सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। सभी गतिविधियों पर इसके माध्यम से नजर रखी जा सकेगी।



वर्जन

क्रिटिकल केयर वार्ड के माध्यम से गंभीर मरीजों को यहीं बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उनको रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
-डाॅ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed