{"_id":"666e0727500f8bfbb6046f94","slug":"critical-care-ward-being-built-in-the-district-hospital-mathura-news-c-369-1-mt11004-114626-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला अस्पताल में बन रहा क्रिटिकल केयर वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला अस्पताल में बन रहा क्रिटिकल केयर वार्ड
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल से गंभीर मरीजों को आगरा रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए करोड़ों की लागत से बन रहे 50 बेड के क्रिटिकल केयर वार्ड की नींव भरने के बाद दीवार बनने लगी है। चार मंजिला वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाएगा, जो कि वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
मथुरा में बड़ी दुर्घटनाएं हो जाने पर गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर कर दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17.5 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर (गहन चिकित्सा विभाग) का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा किया जा रहा है। चार मंजिला बन रहे यह वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसमें दो लिफ्ट और फायर फाइटिंग सिस्टम लगेगा।
इसमें आधुनिक उपकरण, लैब, डिजिटल एक्सरे, चिकित्सक, स्टाफ के ड्यूटी रूम, सेमिनार हॉल, कार्डियेक मॉनीटर आदि सुविधाएं होंगी। पूरा केयर सेंटर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। सभी गतिविधियों पर इसके माध्यम से नजर रखी जा सकेगी। जिला अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर वार्ड की आरसीसी डालकर नींव तैयार की गई है। दीवारों के निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
क्रिटिकल केयर वार्ड में गंभीर मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इसके बनने के बाद उनको रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह मथुरा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। यह विशेष वार्ड वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
-डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक