{"_id":"69fb8c3889663dde2007d724","slug":"criminals-will-no-longer-be-able-to-evade-ai-based-cameras-mathura-news-c-369-1-mt11009-145872-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एआई आधारित कैमरों की नजर से अब बच नहीं पाएंगे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एआई आधारित कैमरों की नजर से अब बच नहीं पाएंगे अपराधी
विज्ञापन
जानकारी लेतीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ साथ में डीआईजी शेलेन्द्र पांडेय व एसएसपी।
मथुरा। अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग आधुनिक सिस्टम विकसित कर रहा है। मथुरा-वृंदावन के प्रवेश मार्गों सहित 70 स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) से लैस एआई आधारित 280 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लाइव निगरानी व सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।
एएनपीआर प्रणाली न केवल यातायात प्रबंधन को सुगम बनाएगी, अपराधियों तक पहुंचने में मदद करेगी। यह 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़ने और उनका रिकॉर्ड रखने में सक्षम है। चोरी या संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सॉफ्टवेयर अलर्ट देकर ब्लैक लिस्ट में डाल लेता है। मथुरा-वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस लाइन स्थित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से जिलेभर के हर प्रवेश मार्ग पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वैकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 1.23 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। एडीजी ने बताया कि इस प्रणाली से अपराध घटेगा और यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। शुभारंभ के दौरान डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत और सीओ सिटी आशना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
अग्निशमन वाहन व क्रेन बेड़े में शामिल
-एडीजी व डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर एक अग्निशमन वाहन व हेवी ड्यूटी लिफ्ट क्रेन को बेड़े में शामिल किया है। नए अग्निशमन वाहन आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जो आग बुझाने के अभियानों को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने में सहायक होगा। दोनों वाहन 80.51 लाख रुपये की लागत से सीएसआर फंड से खरीदे गए हैं।