फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young brothers killed elder brother

छोटे भाइयों ने बड़े को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 12 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
young brothers killed elder brother
murder
रिपोर्टिंग चौकी जैंत क्षेत्र के गांव नगला नेता में दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी घर से भाग गए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। घटना के पीछे संपत्ति का बंटवारा और बड़े भाई की सामूहिक विवाह समारोह में शादी भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

  
जिला मुख्यालय से पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित चौकी जैंत के गांव नगला नेता निवासी महेश (25) पुत्र बाबूलाल पेशे से मजदूर थे। दो साल पहले महेश ने एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर ली थी। बताया गया है इस शादी से महेश के छोटे भाई लालाराम सिंह, बंटी और मां जनकी देवी खुश नहीं थे।
विज्ञापन


इसे लेकर परिवार में अक्सर क्लेश रहता था। विवाद बढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को लेकर भाइयों से अलग रहने लगे। लेकिन जब भी महेश का सामना घर वालों से होता तो किसी न किसी बात पर विवाद हो ही जाता था। रविवार की दोपहर महेश रास्ते से जा रहे थे तो किसी बात पर छोटे भाई लालाराम और बंटी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि लालाराम और बंटी ने महेश को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे महेश के सिर में गंभीर चोट आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई की मौत के बाद आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची जैंत पुलिस महेश की मां जनकी देवी और बहन सुमन को पकड़कर चौकी ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में महेश की पत्नी संतोष ने दोनों देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed