फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   xpressway in mathura

एक्सप्रेसवे: 21 दिन में 48 हादसे, चार की मौत

Wed, 04 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
xpressway in mathura
हादसा - फोटो : amar ujala
यमुना एक्सप्रेसवे पर बेलगाम स्पीड से दौड़ते वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। रफ्तार की सड़क पर अप्रैल माह के मध्य 21 दिन में 48 हादसे हुए हैं। इनमें 88 लोग घायल हो गए और चार की मौत हो गई। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हर रोज इस पर वाहनों के टायर फटने से हादसों का सिलसिला जारी है। तापमान बढ़ने के साथ ही हादसों की संख्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


अप्रैल माह के आंकड़े बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हर दिन औसतन दो-तीन हादसे हो रहे हैं। इनकी वजह वाहनों की अधिक रफ्तार सामने आ रही है। कोई वाहन तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो रहा है तो किसी वाहन का टायर फट रहा है। टायर फटने के कारण बहुतायत में हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार के कारण ही वन-वे ट्रैफिक पर वाहन एक-दूसरे से टकरा रहे हैं।
विज्ञापन


आवारा जानवर भी तेज रफ्तार गाड़ी के सामने आना हादसे का कारण बन रहा है। इसके अलावा रात में होने वाले हादसों का कारण चालक को झपकी लगना भी बताया जाता है। करीब 80 किलोमीटर के दायरे में मथुरा जिले में गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकांश घटनाएं नौहझील, सुरीर, मांट, राया और बलदेव क्षेत्र में हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार
- हर दिन औसतन हो रहे तीन हादसे हो रहे
- प्रत्येक तीसरे हादसे में एक व्यक्ति हो रहा गंभीर रूप से घायल
- प्रत्येक दिन पांच से छह वाहन हो जाते हैं हादसे का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed