{"_id":"589737524f1c1bf340e82b96","slug":"woman-killed-his-brother-inl-aw","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपनी जान दे पति को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने अपनी जान दे पति को बचाया
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई को टारगेट बनाकर फायर किया था लेकिन बीच में आई भाभी को गोली लग गई। घर के आंगन में ही महिला की मौत हो गई। युवक तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला विवाहेतर संबंधों के शक का था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
रिश्तों के कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात फरह थाना क्षेत्र के गांव गंगाधर भधाया की है। गांव निवासी प्रेम सिंह और उसके छोटे भाई ओमवीर सिंह के बीच शनिवार की रात को विवाद हो गया था। पहले कहासुनी हुई और नौबत मारपीट तक आ गई।
इसी बीच ओमवीर भागकर गया और कहीं से तमंचा ले आया। घर आकर अपने बड़े भाई प्रेम सिंह को निशाना बनाकर तमंचा तानकर खड़ा हो गया। इसी दौरान प्रेम सिंह की पत्नी गीता (36) भागकर आई और ढाल बनकर आगे खड़ी हो गई। लेकिन ओमवीर सिंह ने फिर भी गोली चला दी। गोली गीता के पेट में जा घुसी।
विज्ञापन
गीता घर के आंगन में गिर गई। हालांकि परिवार वाले अस्पताल के लिए लेकर दौड़े मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ओमवीर तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में प्रेम सिंह ने अपने भाई ओमवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में जो मामला निकलकर सामने आ रहा है उसके मुताबिक छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई के विवाहेतर संबंध थे, जिसके चलते छोटे भाई ने गोली दागी, जो कि बीच में आई उसकी पत्नी को लगी।