{"_id":"b74795244e370d7e07672f5aa790f828","slug":"woman-has-alleged-her-husband-for-fake-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर फर्जी डिग्री से नौकरी लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर फर्जी डिग्री से नौकरी लेने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगर की एक महिला ने अपने पति पर फर्जी डिग्री की बदौलत चिकित्सक की नौकरी पाने का आरोप लगाया है। साथ ही पति और ससुरालियों पर दहेज मांगने और परेशान करने की शिकायत एसएसपी से की है। दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी।
शुक्रवार को राधिका विहार कृष्णानगर निवासी गरिमा अग्रवाल एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के गांव मढ़ौला निवासी राहुल सारस्वत पुत्र हरीशचंद्र सारस्वत से अप्रैल 2012 में उनकी शादी हुई थी। बाद में दोनों ने वृंदावन में रीति-रिवाज से शादी की।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग गरिमा को परेशान करने लगे और दहेज की मांग की। इस अत्याचार में उनके पति राहुल सारस्वत भी शामिल हो गए। गरिमा ने शिकायत में चिकित्सक पति पर कई गंभीर आरोप उनकी शिक्षा को लेकर लगाए। गरिमा का कहना है कि दोनों के एक बच्चा है। अब ससुराली उनके साथ मारपीट करते हैं। वहीं मामले में राहुल सारस्वत का कहना है कि गरिमा और उसकी मां आए दिन किसी न किसी बहाने से रुपये मांगते हैं। रुपये न देने पर इस तरह के आरोप लगा रही हैं।