{"_id":"57c9ccde4f1c1b81042cc4ca","slug":"wanted-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त से वांछित को छुड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त से वांछित को छुड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन पुलिस टीम की गिरफ्त से वांछित अपराधी को उसके परिवारीजनों ने छुड़ा लिया। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी थी। बाद में अधिक फोर्स के साथ दबिश दी गई लेकिन तब तक वांछित पूरे परिवार के साथ फरार हो चुका था। हालांकि पुलिस घटनाक्रम से इनकार कर रही है।
महावन पुलिस की टीम कई मामलों में वांछित चल रहे चुन्नू हाजी को पकड़ने के लिए व्यापारियान मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर को डेढ़ बजे पहुंची थी। बताया गया कि यहां अपने घर में चुन्नू हाजी नहा रहा था। पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेकर जाने लगी। इसी दौरान उसके परिवारीजनों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी और चुन्नू हाजी को छुड़ा लिया।
घटनाक्रम के एक घंटे बाद अतिरिक्त फोर्स के साथ फिर पुलिस अधिकारियों ने दबिश दी लेकिन इस बार चुन्नू हाजी उनके हाथ नहीं लगा। वह परिवार सहित फरार हो चुका था। महावन पुलिस को फिर बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम से वांछित छुड़ाए जाने की बात से इनकार किया। उनका कहना है कि वांछित चुन्नू हाजी को पकड़ने गए थे, लेकिन उससे पहले ही वह भाग निकला। उसका साथ देने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।