{"_id":"966a2993b3dc145336cdbb0da5d11176","slug":"two-shivling-has-been-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहवरवन से चोरी गए दो शिवलिंग बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहवरवन से चोरी गए दो शिवलिंग बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बरसाना
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरसाना के गहवरवन से मंगलवार रात को चोरी तीन शिवलिंग मेें से दो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दोनों शिवलिंग पहाड़ी क्षेत्र के जंगल से बरामद हुए। तीसरे शिवलिंग और शिवलिंगाें तोड़ने वाले की व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार रात को गहवर वन में एक प्राचीन शिवमंदिर और कुछ वर्षों पहले बने एक अन्य शिव मंदिर के शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिमाओें किसी ने उखाड़ दिया था। इसके बाद शिवलिंग चोरी कर लिए। घटना पर हिंदूवादी संगठनों और संत समाज ने काफी रोष जताया। मामले के खुलासे के लिए बरसाना पुलिस ने टीम गठित की।
पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग करा दो शिवलिंग बरामद कर लिए। तीसरे शिवलिंग की बरामदगी को टीम जुटी हुई है। थानाध्यक्ष बरसाना ने बताया कि मूर्ति तोड़ने वाले सरफिरे युवक की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। इधर मूर्ति चोरी और प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने के बढ़ते मामलों पर क्षेत्र के साधु संतों और हिंदूवादी संगठनों गुरुवार को भी रोष जताया। पुलिस से सभी मामलों के दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
नए शिवलिंग की होगी स्थापना
उखाड़ी गई शिवलिंग के स्थान पर नए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। हिंदू मान्यता के अनुसार टूटी, फूटी और खंडित मूर्तियां पूजा के योग्य नहीं होती। मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा कि निंदनीय घटनाओं को कोई विक्षिप्त व्यक्ति ही अंजाम दे सकता है। बहरहाल सभी मंदिरों में शीघ्र ही नई मूर्तियों की स्थापना विधि विधान से कराई जाएगी।
तीसरा शिवलिंग कुंड में फेंके जाने की आशंका
पुलिस ने दो शिवलिंगों को पहाड़ी के पास से बरामद होने के बाद तीसरे शिवलिंग को गहवरवन स्थित कुंड में फेंके जाने की आशंका जताई है। कुंड में से शिवलिंग को ढूंढने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।