{"_id":"7503e577394e20dc73a123d825422608","slug":"two-murderer-are-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.50 लाख रुपये में ली थी शिक्षक की हत्या की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.50 लाख रुपये में ली थी शिक्षक की हत्या की सुपारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाना राया अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के समीप 28 फरवरी को हुई शिक्षक की हत्या के मामले में शामिल बदमाशों को फीरोजाबाद पुलिस ने एसओजी की मदद से दबोच लिया। बदमाशों के पास से बाइक और आभूषण बरामद हुए हैं।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव हिम्मतपुरा धौली प्याऊ निवासी शिक्षक मोहन सिंह पुत्र राजपाल की बदमाशों ने 28 फरवरी को थाना राया क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिक्षक मोहन सिंह अपनी पत्नी मनीषा सिंह को सीरिया की नगरिया प्राथमिक स्कूल में छोड़कर अपने विद्यालय ककरेटिया प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे।
वारदात को एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप माइलस्टोन 111 गांव खप्परपुर के निकट अंजाम दिया गया। फीरोजाबाद में पकडे़ गए बदमाशों के बारे में सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि रवि जाटव निवासी जगजीवनराम नगर थाना दक्षिण, मोनू पचौरी निवासी हनुमानगढ़ थाना उत्तर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पल्सर, दो तमंचा, लूटे गए सोने चांदी के आभूषण और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि शिक्षक हत्याकांड को अंजाम देने के लिए फीरोजाबाद निवासी मुकेश और सोना नाम के लोगों ने उन्हें 1.50 लाख रुपये दिए थे। सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों को जेल भेज दिया है। सुपारी देने वालों की तलाश की जा रही है। उन्होंने अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जाना भी स्वीकार किया है।
इन घटनाओं को दिया था अंजाम
- 30 जनवरी को सुहाग नगर निवासी प्रमोद पाल से लूट
- 27 फरवरी को टेलीफोन एक्सचेंज के पास मुन्नालाल गुप्ता, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को लूटा
- 25 फरवरी को महावीर नगर सब्जी मंडी के समीप रामेश्वर दयाल की बाइक लूटी
सुपर ग्लास था अगला निशाना
फीरोजाबाद के सीओ सिटी ने बताया कि बदमाश एक दो दिन में सुपर ग्लास कारखाने में लूट की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।