{"_id":"575b042a4f1c1b9c0c9c57a4","slug":"two-dead-in-accident-at-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े कैंटर में ट्रक की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े कैंटर में ट्रक की टक्कर से दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
dummy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौंहारी के निकट गुरुवार की रात एक ट्रक की हाईवे पर खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर के क्लीनर और एक किसान की मौत हो गई। दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के परिवारीजनों ने छाता कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलदेव से किसान श्यामवीर (45 वर्ष) पुत्र खजान सिंह निवासी दघौट और गिरीश पुत्र राजकुमार कैंटर में आलू लेकर गुड़गांव जा रहे थे। हाईवे पर अशर फैक्ट्री के निकट चालक कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर लघु शंका के लिए चला गया। क्लीनर और दोनों किसान कैंटर के आगे खडे़ होकर बीड़ी पीने लगे।
इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक की कैंटर में पीछे से टक्कर हो गई। किसान श्यामवीर और क्लीनर भूपेंद्र पुत्र पूरन झरौटा, बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक भागने में सफल रहा।