फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two constables are died in road accident

ट्रक की टक्कर से सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत

Thu, 17 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
two constables are died in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गैस के कैप्सूल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सीआईएसएफ के दाो जवानाों की मौत हो गई। दोनों बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा जिला, कस्बा बरहा निवासी राज गौहर (40) पुत्र रामसुख सीआईएसएफ में सिपाही थे, इन दिनों मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात थे। वे टाउनशिप इलाके में टाउनशिप गेट के निकट किराए पर रह रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने साथी सीआईएसएफ के जवान अ‌निल सिंह (30) हाल निवासी कदंब बिहार टाउनशिप के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों ही हेलमेट लगाए हुए थे। टाउनशिप गेट के निकट से टाउनशिप अंदर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी मथुरा की ओर से आ रहा गैस कैप्सूल टैंकर उनसे टकरा गया। टैंकर का पहिया जवानों के ऊपर से निकल गया। हादसे में राज गौहर की मौके पर मौत हो गई और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस दोनों को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गई। यहां राज गौहर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात अ‌निल सिंह ने भ्‍ाी दम ताोड़ ‌दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed