{"_id":"58b044fb4f1c1b8716b24e90","slug":"three-state-circuit-of-oil-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों के माफिया का सिंडीकेट करा रहा तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन राज्यों के माफिया का सिंडीकेट करा रहा तेल चोरी
पुनीत शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले तेल माफिया के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के तेल माफियाओं का सिंडीकेट मिलकर रिफाइनरी की पाइप लाइन से पेट्रोल और डीजल की चोरी करा रहा है। जालंधर पाइप लाइन के बाद बरौनी और टूंडला पाइप लाइन से तेल की चोरी की जानी थी। पाइप लाइन में वाल्व लगाने के लिए साइट भी एक्सपर्ट को दिखा दी गई थी। अगर जालंधर पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला पकड़ में न आता तो बरौली और टूंडला पाइप लाइन में भी सेंधमारी हो गई होती।
तेल माफिया ने मथुरा रिफाइनरी से टूंडला और बरौनी को जाने वाली पाइप लाइन में वाल्व लगाने की जगह भी तय कर ली थी। आबादी से दूर घने जंगल में सुरंग बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस सुरंग को बनाने का जिम्मा भी उन्हीं लोगों को दिया गया था जिन्होंने हाइवे थाना क्षेत्र में एटीवी फैक्ट्री के पास जालंधर वाली पाइप लाइन तक पहुंचने को सुरंग बनाई थी। ये सभी फरीदाबाद के थे। हालांकि अभी तक पुलिस इनके नाम और पतों को तस्दीक नहीं कर पा रही है।
100 करोड़ से अधिक की तेल चोरी में गिरफ्तार चार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को जो नेटवर्क हाथ लगा है उसके मुताबिक रिफाइनरी से तेल चोरी के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के तेल माफियाओं ने एक पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया है। पाइप लाइनें तक बांट ली गई हैं। एक-दूसरे की पाइप लाइन में कोई दूसरा सेंधमारी नहीं करता। पुलिस का कहना है कि यहां की पूरा कमान तेल माफिया मनोज गोयल के हाथ में है। वही अपने लोगों के साथ मिलकर तेल की चोरी कराता है। राम कृष्णपुरम कालोनी में जिस प्वाइंट पर सुरंग बनाकर तेल चोरी की जा रही थी, उसे बंद करने का वक्त आ गया था। अब अगली सेंधमारी टूंडला और बरौनी की पाइप लाइन में की जानी थी।
विज्ञापन
50 माफियाओं का है नेटवर्क
तेल माफिया का जो सिंडीकेट है, उसमें 50 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। अकेले मथुरा में ही 20 तेल माफिया को चिह्नित किया गया है। हरियाणा के भी करीब 10 माफिया हैं जबकि बिहार के 20 लोग बताए जा रहे हैं। पहले भी इन लोगों के नाम तेल चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। सौ करोड़ की तेल चोरी का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
मथुरा रिफाइनरी से जाने वाली पाइप लाइन
-मथुरा-गुजरात सलाया पाइप लाइन
-मथुरा जालंधर
- मथुरा, भरतपुर-जयपुर
- मथुरा-टूंडला पाइप लाइन
-मथुरा-बरौनी पाइप लाइन
मथुरा से गुजरने वाली पाइप लाइन
-बीपीसीएल की मथुरा-मुंबई पाइप लाइन
-एचपीसीएल की मथुरा-अलवर-रेवाड़ी
80 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया
पुलिस ने 80 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। यह सभी वह नंबर हैं जो गिरफ्तार लोगों की डायरी या मोबाइल से प्राप्त हुए हैं। किस नंबर से कहां और कितनी देर बात हुई है इसकी पूरी जानकारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें कुछ नंबर रिफाइनरी वालों के भी हैं। मनोज गोयल से जुड़े लोगों के फोन भी सर्विलांस पर लिए गए हैं।