फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three injoured in dispute of house

मकान के विवाद में पथराव-फायरिंग, तीन घायल

Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
three injoured in dispute of house
पथराव
कोतवाली क्षेत्र के दरेसी रोड पर मकान खरीदने के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि कई चोटिल हैं। बताए अनुसार फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग गए।
विज्ञापन


दरेसी रोड स्थित स्लाटर हाउस वाली गली में मुनिया और तौफीक उर्फ मोटा का मकान आसपास हैं। करीब ढाई साल पहले मुनिया ने मुहल्ले में ही एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। इसी मकान को तौफीक भी खरीदना चाहता था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर सीओ (सिटी) चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल के अलावा गोविंदनगर प्रभारी इंद्रेश भदौरिया और पीएसी की एक प्लाटून पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक तौफीक पक्ष के समीउद्दीन, आमीन और मुनिया पक्ष के मौसीन घायल हुए हैं, इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। शाम तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में तोड़फोड़ की और लूटपाट
दरेसी रोड स्थित एशिया इलेक्ट्रानिक के स्वामी नाजीर ने आरोप लगाया कि पथराव के दौरान उनकी दुकान में तोड़फोड़ की गई, वहीं दो एलईडी भी ले गए। उनके मकान को निशान बनाकर पथराव किया गया, जिसमें मोनम, सद्दाम, कलुआ, आकिब घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed