फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three died in road accident at cotvan border

हाईवे किनारे गड्ढे में गिरा टेंपो, तीन की मौत

Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident at cotvan border
सड़क हादसा
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर के समीप एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे, सात महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। टेंपो में सवार सभी लोग एक गमी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


सिंगार पुन्हाना निवासी शाहुन खान अपने परिजनों के साथ गांव छौकरवास में एक गमी में गए थे। गुरुवार शाम वह गांव लौट रहे थे। टेंपो चालक शनि खां चला रहा था। हाईवे पर कोटवन बार्डर के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास काम कर रहे काफी लोग वहां एकत्रित हो गए और घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। तब तक टेंपो में सवार शाहुन खां (45), मंगल (48) और शनि खां (50) की मौत हो गई। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दो बच्चे आरजू (2) और अंजू (5) सहित मामदेयी, आसीन, मरीयम, अशरफी, सुलेमान, मम्मन, जमील, शेरू, वत्तो, खफीजा, मजीदन आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा, इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स सहित वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

हाईवे पर मची चीख-पुकार
हाईवे पर टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चीख पुकार मच गई। उसमें बैठी सवारियों का सामान इधर-उधर बिखर गया। हर कोई मदद के लिए दौड़ पड़ा। राहगीरों ने वहां से गुजर रहे वाहनों को रोककर नर्सिंग होम भेजा। 


नहीं होती ओवरलोडिंग टेंपो पर कार्रवाई
हाईवे पर टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी वहां से गुजर रहे ओवरलोडिंग टेंपो पर कार्रवाई करना पुलिस ने उचित नहीं समझा। टेंपो चालक पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए कोटवन चौकी के सामने से निकल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed