{"_id":"58066cbc4f1c1b672c703c56","slug":"three-dead-during-road-accident-in-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन मार्ग हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवर्धन मार्ग हादसे में तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गोवर्धन और दो मथुरा के रहने वाले थे। हादसा सुबह छह बजे हुआ। गोवर्धन की भांतू कालोनी निवासी कौशल (20) पुत्र भगवान सिंह बाइक से मथुरा जा रहा था।
अड़ींग-गोवर्धन के बीच एकता गोशाला के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कौशल और दूसरी बाइक पर सवार राधेश्याम कालोनी, थाना गोविंदनगर निवासी निजाम (45) और असरुद्दीन (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मथुरा हास्पिटल भिजवाया। रास्ते में निजाम, असरूद्दीन की मौत हो गई। उपचार के दौरान कौशल की भी मौत हो गई। कौशल वृंदावन के एक कालेज से बीटेक फाइनल की पढ़ाई कर रहा था।
अड़ींग चौकी प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि संभवत: दुर्घटना किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई। बता दें कि दो दिन पूर्व ही उक्त स्थल पर ही मुरैना से गिरिराज परिक्रमा को आ रही बोलेरो और डग्गामार बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गोशाला के आसपास बनेंगे स्पीड ब्रेकर
तीन दिन में एकता गोशाला के समीप दुर्घटना में हुई सात मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गोवर्धन पुलिस गोशाला के आसपास मोड़ के साइनबोर्ड लगाने की तैयारी कर रही है। जिससे कि यहां होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि साइनबोर्ड लगाने के अलावा स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे, जिससे वाहनों की तेजी पर विराम लगेगा।