फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   there are lots of blood at the jawahar bag

हर तरफ खून ही खून, खोखे ही खोखे

Fri, 03 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 03 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
there are lots of blood at the jawahar bag
आपरेशन जवाहर बाग
जवाहर बाग में क्या हुआ इसकी गवाही वहां पड़ा खून और जगह-जगह बिखरे खोखे दे रहे हैं। कई पेड़ों के तो तने भी खून से लाल हो गए। जवाहर बाग से बोरे भर खोखे बरामद किए गए हैं। तमंचे और फरसे भी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन


शाम को पांच बजे के बाद जवाहर बाग में पुलिस और कब्जाधारियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एसपी सिटी और एसओ फरह को गोली लगने के बाद गुस्साई पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


इसकी गवाही दे रहे थे यहां बिखरे खोखे। दूर-दूर तक खोखे नजर आ रहे थे। कारतूस भी मिले हैं। इनमें कुछ पुलिस के थे तो कुछ कब्जाधारियों के। खून तो जगह जगह बिखरा पड़ा था। स्थिति यह थी कि रेत भी लाल हो गया था। पुलिस ने यहां से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवार, फरसे, भाले भी बरामद किए हैं। जिस रास्ते से कब्जाधारियों को खदेड़ा जा रहा था वहां भी खून पड़ा था। इससे माना जा रहा है कि पुलिस की गोली से घायल होने के बाद कब्जाधारी अपने जान बचाने के लिए यहां से भागे हैं। जबकि कुछ को लोगों ने भी किसी तरह से सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed