फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   theft in bank maanger's house

बैंक प्रबंधक के घर से दिनदहाड़े चोरी

Sat, 31 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
theft in bank maanger's house
थाना हाईवे क्षेत्र की मोतीकुंज रेलवे कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े बैंक प्रबंधक प्रदीप कुलश्रेष्ठ के घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, जेवर आदि पार कर दिए। उस समय प्रबंधक बैंक और उनकी पत्नी शोभना कुलश्रष्ठ स्कूल गई हुई थीं।
विज्ञापन


मोतीकुंज रेलवे कालोनी में पंजाब सिंध बैंक सिविल लाइन के प्रबंधक प्रदीप कुलश्रेष्ठ का 25 नंबर मकान है। उनकी पत्नी शोभना कुलश्रेष्ठ निकट ही सेक्रेड हार्ट स्कूल में टीचर हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदीप कुलश्रेष्ठ बैंक चले गए और शोभना सुबह आठ बजे स्कूल चली गईं। इसके बाद चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर 3,25,000 रुपये, चार लाख से अधिक के गहने और अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


दो बजे के बाद शोभना कुलश्रेष्ठ स्कूल से घर आईं तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर हाईवे पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दरवाजों और अलमारी के हैंडल आदि से फिंगर प्रिंट और नमूने लिए। प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 15 दिसंबर को बेटी काव्या कुलश्रेष्ठ की शादी के बाद सर्राफ आदि को पेमेंट करने के लिए रकम जुटाकर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed