{"_id":"58b471f54f1c1bee1f830741","slug":"the-young-man-s-body-dumped-in-front-of-sadar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर थाने के सामने युवक का शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर थाने के सामने युवक का शव फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाने के सामने एक युवक का शव फेंककर उसके दो दोस्त फरार हो गए। युवक के सिर और कमर पर गहरे जख्म बने हुए हैं। सुबह को थाने के पास रक्तरंजित शव देखकर सनसनी फैल गई। सड़क से गुजरे कुछ लोगों की सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। मृतक की बहन ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
सुबह करीब छह बजे सदर थाने के पास सड़क किनारे युवक का रक्तरंजित शव मिलने से कोसों तक सनसनी फैल गई। आसपास के इलाकों से लोग पहुंच गए। कुछ लोगों ने उसकी पहचान राघव तिवारी (25) के रूप में की और उसके घर वालों को सूचना दी। राघव तिवारी का घर भी थाने के पास में सब्जीमंडी में ही है। उसकी मां शांति देवी ने बताया कि राघव रविवार दोपहर से लापता था।
उसके एक दोस्त का फोन आया था जिसे सुनकर वह चला गया था। जब रात तक नहीं लौटा तो करीब 10:30 पर बहन कविता ने फोन किया। राघव ने कहा था कि वह 20 मिनट में आ रहा है, लेकिन नहीं आया। बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
बीच शहर में वारदात की सूचना पाकर एसएसपी मोहित गुप्ता और एसपी सिटी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने विजय कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी माली मुहल्ला मुरसदपुर और टेंपो चालक बोंटी निवासी शिव नगर यमुनापार को हिरासत में ले लिया है। राघव की बहन कविता ने इन दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस मान रही ट्रेन एक्सीडेंट
पुलिस इस घटना को ट्रेन एक्सीडेंट मान रही है। पुलिस का कहना है कि राघव तिवारी, विजय कुमार और बोंटी तीनों दोस्त हैं। रविवार रात इन लोगों ने दारू पार्टी की थी। तीनों नशे में थे। यमुनापार से लौटते वक्त रेलवे का ढहेरुवा फाटक बंद था। इन तीनों ने जबरन फाटक खुलवाने की भी कोशिश की। गेटमैन ने साफ इंकार कर दिया, फिर भी तीनों निकलने लगे। इसी दौरान ट्रेन आ गई थी जिसकी चपेट में आकर राघव तिवारी की मौत हो गई। उसके शव को विजय कुमार और बोंटी घर के पास फेंककर फरार हो गए। राघव तिवारी के एक पैर में तो जूता था जबकि दूसरा जूता रेलवे फाटक के पास मिला है।
सभी बिंदुओं पर की जा रही जांच
एसएसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि गेटमैन से भी बात कराई गई है। कॉल डिटेल भी निकाली जा रही हैं। कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो एक्सीडेंट की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।