फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tataloo gang in hathiya

टटलुओं के चंगुल से मुक्त कराए दिल्ली के व्यापारी

Sat, 20 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 20 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
tataloo gang in hathiya
दिल्ली से आए तमिलनाडु के दो व्यापारियों को सस्ते चावल के लालच में बुला कर टटलुओं ने अपहरण कर लिया। सारा सामान, नकदी छीन ली। अपहरणकर्ताओं के चंगुल के छूट कर भागे एक साथी की सूचना पर थाना पुलिस ने अपहृत दो व्यापारियों को टटलुओं के चंगुल से मुक्त करा लिया।  अपहरण करने वाले पांचों टटलू दोनों व्यापारियों कोे छोड़ कर भाग गए। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और एसएसआई अखिलेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम वसंत कुंज दिल्ली निवासी बाला सुब्रमण्यम पुत्र मनु स्वामी ने थाने पहुंच कर सूचना दी कि उसके दो साथी तिरुवन्ना मलाई तमिलनाडु निवासी मोती लाल और जवाहर लाल सस्ती कीमत में चावल खरीदने उसके साथ गोवर्धन आए थे। वे अपनी कार से आए थे। बरसाना रोड मड़ौरा मोड़ पर उन्हें राहुल नाम का व्यक्ति  मिला और अपने साथ चावल देने की कह कर मड़ौरा की तरफ  जंगल में ले गया। रास्ते में टटलुओं ने उनसे फोन और नकदी छीन ली।
विज्ञापन


दोनों साथियों को जंगल की तरफ  खींच कर ले जाने लगा। वह शोर मचाता हुआ जान बचा कर गाड़ी की तरफ भागा और सूचना देने थाने पहुंचा। पुलिस के अनुसार बाला की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दौसेरस के जंगलों में टटलू अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ  से फायरिंग के बाद थाना पुलिस ने मोतीलाल और जवाहर लाल को मुक्त करा लिया। टटलू भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टटलुओं ने बाला सुब्रमण्यम से मोबाइल, पांच हजार रुपये, मोती लाल से मोबाइल, 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान, जवाहर लाल से मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि टटलू राहुल सहित उसके साथी लाविर, सामेर, आरती और अरशद उर्फ  कोचू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed