{"_id":"5783aa894f1c1b137a13d833","slug":"suicide-after-no-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने पर युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी टूटने पर युवती ने लगाई फांसी
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना यमुनापार के गांव ईशापुर की युवती ने घर पर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। युवती की सगाई सेना की इंजीनियर्स कोर में तैनात युवक से तय हो गई थी। गोद भराई होने के बाद युवक और उसके परिवारीजनों ने शादी से इंकार कर दिया था।
यमुनापार के गांव ईशापुर निवासी हरप्रसाद ने अपनी बेटी मंजू (21) की शादी थाना गोवर्धन के गांव माधुरीकुंड निवासी युवक ओमप्रकाश पुत्र नेम सिंह से तय की थी। ओमप्रकाश सेना की इंजीनियर्स कोर में हैं और इन दिनों पालमपुर हिमांचल में तैनात हैं।
हरप्रसाद ने बताया कि तीन साल पहले शादी तय करने के बाद ओमप्रकाश के परिवारीजन गोद भराई भी कर गए। उसके बाद वे शादी के लिए टालते रहे। बीते महीने मध्यस्थ और अन्य लोगों के साथ ओमप्रकाश और उसके सीओ से मिले तो ओमप्रकाश ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
बीते दिनों ओमप्रकाश के परिवारीजनों ने भी शादी से मना कर दिया। यह बात मंजू को पता चल गई, इससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली। इस मामले में ओमप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष यमुनापार ने बताया कि तीन साल पहले तक ओमप्रकाश बेरोजगार था। शादी की बात पक्की होने के बाद उसकी नौकरी लग गई। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।