फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sub inspecter suspended for taking bribe

नामजद आरोपी से रिश्वत मांगने पर नपे कोतवाली प्रभारी

Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
sub inspecter suspended for taking bribe
दो साल पहले दर्ज हुए मामले में एक आरोपी का नाम विवेचना में हटाने के लिए सुरीर कोतवाली प्रभारी ने सौदे  बाजी शुरू कर दी।  इसके लिए उसने सात लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी सपा से जुड़ा हुआ और उसने पूरी डील का स्टिंग आपरेशन कर लिया। बुधवार को वह सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा और अन्य सपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एसएसपी से मिला और उन्हें रिकार्डिंग की सीडी सौंपी। एसएसपी ने सुरीर कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन


मामला 20 अगस्त 2010 का है। कालीचरन निवासी गांव भालई थाना सुरीर ने अपनी जमीन नोएडा निवासी उर्मिला पत्नी गिर्राज को बेची थी। जमीन का सौदा 97.5 लाख रुपये में हुआ। इस जमीन पर चार लाख रुपये का बैंक लोन था, जिसके चलते गिर्राज ने 10 लाख रुपये रोक लिए और बैनामा करा लिया। इसके बाद बैंक लोन जमा नहीं हुआ। गिर्राज ने भी दस लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर उर्मिला ने 2013 में थाना मांट में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कालीचरन सहित जमीन बिकवाने मेें गवाह रहे राजवीर शर्मा और चार लोग नामजद हैं। इसी मामले में राजवीर से सुरीर कोतवाली प्रभारी सलीम खान सौदेबाजी कर रहे थे। एसएसपी ने सलीम खान को रिकॉर्डिंग सुनाकर उनकी आवाज के बारे में पूछा तो वे माकूल जबाव नहीं दे सके। एसएसपी ने सलीम खान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed