{"_id":"dfd3b4d77eed8ecaec487d5552ad6c43","slug":"stone-pelting-by-nakal-mafia-in-goverdhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल माफियाओं का एसडीएम की गाड़ी पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल माफियाओं का एसडीएम की गाड़ी पर पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन क्षेत्र में सकरवा रोड स्थित एक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान कापी सील करा रहे एसडीएम गोवर्धन की गाड़ी पर नकल माफियाओें ने पथराव कर दिया। इस एसडीएम ने माइक लेकर मौके से नकल माफियाओं को खदेड़वाया और वीडियोग्राफी कराई। केंद्र से कापियां पुलिस सुरक्षा में मथुरा पहुंचाई गईं।
मंगलवार सुबह सकरवा रोड स्थित राधा माधव इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने से कुछ पहले ही एसडीएम गोवर्धन राजेश कुमार परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए और अपने सामने कापियां सील कराने लगे। यह देख स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया।
इस दौरान कई परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के लोग परीक्षा में नकल कराने में भेदभाव कर रहे हैं। इधर, एसडीएम की कार्रवाई देख नकल माफिया इकट्ठा हो गए और एसडीएम से जाने की कहने लगे। एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक से तुरंत कापियां सील करने को कहा तो नकल माफियाओं ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। कुछ पत्थर गाड़ी के बोनट पर गिरे।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम ने हमराह सिपाहियों से कार्रवाई कराई और पथराव कर रहे लोगोें की वीडियो बनाने को कहा। नकल माफियाओं को माइक लेकर खदेड़वाया और पुलिसकर्मियों से सभी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। विद्यालय प्रबंधक हरीशंकर उपाध्याय ने बताया कि नकल न करने देने से आक्रोशित छात्रों की यह हरकत है। एसडीएम ने कापियां चेतक दस्ते की सुरक्षा में मथुरा पहुंचवाई।